Haryana HTET Revised Result 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। Board of School Education, Haryana (BSEH) ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद HTET का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट आज 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को HTET की रिजल्ट वेबसाइट htet.eapplynow.com या खबर में दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
Haryana HTET Result 2026 OUT
HTET 2026 में PRT, TGT और PGT के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवार Level 1, Level 2 और Level 3 का अपना संशोधित रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में शिक्षकों के 15 हजार से अधिक पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें आवेदन की तारीखें और पूरा शेड्यूल
HTET Revised Result 2026 Steps to Check
- HTET की वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘To View Result’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी में अपना Application ID या Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार अपने रिजल्ट को डाउनलोड करने के साथ इसका प्रिंटआउट भी निकालकर रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें
HTET 2026 का आयोजन Board of School Education, Haryana (BSEH) की ओर से किया गया था। परीक्षा में PRT, TGT और PGT के लिए Level 1, Level 2 और Level 3 शामिल थे। HTET की परीक्षा 4 और 5 जून 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी, जिसके लिए प्रदेश में कुल 383 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा की फाइनल आंसर की 5 अगस्त 2026 को जारी की गई थी। अब बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद HTET का संशोधित रिजल्ट 30 सितंबर 2026 को ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवार Application ID या Registration Number और जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Delhi High Court में PA के 150 पदों पर शुरू हुए आवेदन, जानें अप्लाई का तरीका
