एजुकेशन

HBSE Class 12 Supplementary Results 2025: जारी हुआ हरियाणा बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम, 64.26 प्रतिशत पास हुए छात्र

Haryana Board Class 12 Supplementary Results 2025: हरियाणा बोर्ड इंटरमीडियट सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर से रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

हरियाणा बोर्ड इंटरमीडियट सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम

Haryana Board Class 12 Supplementary Results 2025: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज (12 नवंबर) सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल और ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन सितंबर और अक्टूबर 2025 में किया गया था। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

64.26 प्रतिशत पास हुए छात्र

इस परीक्षा में पास प्रतिशत 64.26 प्रतिशत रहा। कुल 4,096 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 2,632 पास हुए और 1,197 को कंपार्टमेंट मिला। इनमें से 2,689 लड़के परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1,685 पास हुए (62.66 प्रतिशत पास रेट), जबकि 1,407 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं और 947 पास हुईं (67.31 प्रतिशत पास रेट)। पानीपत जिले का पास प्रतिशत सबसे ज़्यादा 80.98 प्रतिशत रहा, जबकि यमुनानगर जिले का सबसे कम 48.94 प्रतिशत रहा।

सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा का डेटा

इस साल, सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 42.17 प्रतिशत रहा। 17,367 उम्मीदवारों में से 7,323 पास हुए और 10,044 दोबारा परीक्षा देंगे। इनमें से 11,437 लड़के परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 4,673 पास हुए (40.86 प्रतिशत पास रेट), और 5,930 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं, जिनमें से 2,650 पास हुईं (44.69 प्रतिशत पास रेट)।

रिजल्ट कैसे देखें, रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

  • bseh.org.in/home पर जाएं
  • होमपेज पर इन लिंक्स पर करें क्लिक

NEWS के नीचे निम्नलिखित लिंक्स देखें

जिलेवार प्रदर्शन की बात करें तो अंबाला जिला 58.75 प्रतिशत पास रेट के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि महेंद्रगढ़ जिले का पास रेट सबसे कम 22.71 प्रतिशत रहा।

जो उम्मीदवार अपनी आंसर शीट की री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 20 दिनों के अंदर ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर निर्धारित फीस जमा करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article