एजुकेशन

Haridwar School Closed: कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार के सभी स्कूल एक हफ्ते तक बंद, DM ने जारी किया आदेश

Haridwar School Closed: हरिद्वार में गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है और आने वाले दिनों में और ज्यादा भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में डीएम धीरज सिंह गर्ब्याल ने एक हफ्ते तक जिले के स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।

Image

Haridwar School Closed

Haridwar School Closed due to Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा की शुरूआत 22 जुलाई से हो चुकी है और इसका समापन 6 अगस्त को भगवान शिव को पवित्र गंगा जल अर्पित करने के साथ होगा। शिव भक्तों की सुविधा और सुचारू आवाजाही के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इस दौरान शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए हरिद्वार में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूल बंद (Haridwar School Closed) रहेंगे। जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने कहा है कि यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की उम्मीद है।

Haridwar School Closed News: इस तारीख तक स्कूल बंद

दरअसल, श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी का जल लेने के लिए तीर्थ नगरी में उमड़ रहे हैं। ऐसे में हरिद्वार के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे। आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।

Haridwar School Closed Today: भीड़ उमड़ने की संभावना

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है और आने वाले दिनों में इस भीड़ के और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। इस वजह से सड़कों और चौराहों पर जाम की भी समस्या की समस्या हो सकती है। ऐसे में कांवड़ियों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है ताकि जाम से किसी को परेशानी न हो।

Uttarakhand School Closed: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद

उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश के चलते कई जिलों में बीते दिन स्कूलों को बंद कर दिया गया था। मौसम विभाग ने आज चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि छुट्टी को लेकर एक बार संबंधित स्कूल से जरूर संपर्क कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article