GSEB HSC Admit Card 2025: गुजरात बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड, gseb.org से ऐसे करें डाउनलोड

GSEB HSC Admit Card 2025: गुजरात बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड gseb.org पर जल्द जारी होगा।

GSEB HSC Admit Card 2025: बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) की ओर से एचएससी यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी गुजरात बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

GSEB HSC Admit Card 2025

GSEB HSC Admit Card 2025

GSEB HSC 12th Exam 2025: फरवरी में होगी परीक्षा

गुजरात बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 1:45 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो गुजरात बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड फरवरी के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

End of Feed