एजुकेशन

Goa MBBS Seats: गोवा के मेडिकल स्टूडेंट्स को राहत, सरकारी कॉलेजों में बढ़ी MBBS की सीटें

Goa MBBS Seats in Government College: नीट यूजी 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी हो गई है। नीट यूजी काउंसलिंग में कट ऑफ के आधार पर सरकारी कॉलेज में एडमिशन मिलता है। ऐसे में गोवा में मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर है। गोवा में MBBS Course की सीटें बढ़ा दी गई हैं। गोवा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब कुल 200 सीटों पर एडमिशन होगा।

Image

गोवा MBBS एडमिशन

Photo : iStock

Goa MBBS Seats in Government College: गोवा में मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर है। गोवा में MBBS Course की सीटें बढ़ा दी गई हैं। गोवा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब कुल 200 सीटों पर एडमिशन होगा। नीट यूजी 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी हो गई है। नीट यूजी काउंसलिंग में कट ऑफ के आधार पर सरकारी कॉलेज में एडमिशन मिलता है।

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से जारी डिटेल्स के अनुसार, गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में सीटें बढ़ा दी गई है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि पहले यहां 150 सीटें थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 200 कर दिया गया है।

Goa MBBS Admission: इस कॉलेज में बढ़ी सीटें

गोवा राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जीएमसीएच को पहले एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 150 सीटों की मंजूरी मिली थी। इसके अलावा, अस्पताल को कई पोस्ट ग्रेजुएशन यानी एमडी या एमएस कोर्स में सीटों की संख्या बढ़ाने की भी मंजूरी मिल गई है।

Goa MBBS Seats: इन कोर्स में बढ़ी सीटें

एमएस (जनरल सर्जरी) की सीटें छह से बढ़ाकर 15, एमएस (प्रसूति एवं स्त्री रोग) की सीटें छह से बढ़ाकर आठ कर दी गई हैं। इसके अलावा एमडी (रेडियोडायग्नोसिस) की छह से बढ़ाकर सात, एमडी (फार्माकोलॉजी) की चार से छह और एमडी (बाल चिकित्सा) की सीटें भी 7 से बढ़ाकर 10 कर दी गई हैं।

NEET UG से एडमिशन

गोवा के इस मेडिकल कॉलेज में MBBS Course में एडमिशन नीट यूजी स्कोर के आधार पर होता है। एमबीबीएस में एडमिशन के लिए NEET UG Counselling की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में सीटों के बढ़ने की खबर मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article