एजुकेशन

Ghaziabad School Closed: सर्दी का सितम! गाजियाबाद में 18 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 8वीं तक स्कूल

Ghaziabad School Closed, School Closed In Ghaziabad: कड़ाके की ठंड के चलते गाजियाबाद के स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया (Ghaziabad School Closed) गया है। यहां अब स्कूल 19 जनवरी को खुलेंगे।

Image

Ghaziabad School Closed: अब 18 जनवरी तक बंद रहेंगे गाजियाबाद के स्कूल

Ghaziabad School Closed, School Closed In Ghaziabad: उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। लगातार तापमान में गिरावट के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो (Ghaziabad School Closed) गया है। वहीं कोहरे व गलन की चपेट में उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रविवार को घना कोहरा (Ghaziabad School Closed DM Order) छाया रहा। जिसके चलते अधिकतर जिलों के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया (Ghaziabad School Closed News Today) गया है। इस बीच अत्यधिक ठंड के चलते गाजियाबाद के स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि स्कूल का पूरा स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहेगा और सभी कर्मचारी अपने कार्यालयों और विभागों से जुड़ी जिम्मेदारियों को (Ghaziabad School Closed News Today DM Order) पूरा करेंगे। इस बात की जानकारी गाजियाबाद के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।

Ghaziabad School Closed DM Order

जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद में विगत कुछ दिनों से अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत महोदय, गाजियाबाद द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद गाजियाबाद में कक्षा 1 से 8वीं तक के समस्त परिषदीय माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त समस्त विद्यालय 18 जनवरी तक पूर्णता बंद रहेंगे। इस अवधि में विद्यालय के समस्त स्टाफ कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article