एजुकेशन

General Knowledge: उत्तर प्रदेश का इकलौता जिला, जो यूपी के केवल एक District से है जुड़ा

General Knowledge: उत्तर प्रदेश देश के सबसे खास राज्यों में से एक है। ये क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा सबसे बड़ा राज्य है जबकि जनसंख्या के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां देशभर से सबसे ज्यादा (75) जिले हैं। इन जिलों में से एक ऐसा जिला है, जिसकी सीमा केवल एक जिले से लगती है। आइये जानते हैं इसके बारे में, क्योंकि प्रतियोगी परीक्षा में इस तरह के सवाल पूछे जाने की संभावना हमेशा रहती है।

Image

उत्तर प्रदेश का इकलौता जिला, जो यूपी के केवल एक District से है जुड़ा

General Knowledge: उत्तर प्रदेश देश के सबसे खास राज्यों में से एक है। ये क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा सबसे बड़ा राज्य है जबकि जनसंख्या के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां देशभर से सबसे ज्यादा (75) जिले हैं। इन जिलों में से एक ऐसा जिला है, जिसकी सीमा केवल एक जिले से लगती है। आइये जानते हैं इसके बारे में, क्योंकि प्रतियोगी परीक्षा में इस तरह के सवाल पूछे जाने की संभावना हमेशा रहती है।

क्या है इस अनोखे जिले का नाम

उत्तर प्रदेश के इस अनोखे जिले का नाम है ललितपुर। चलिए एक नजर इसके इतिहास पर डालते हैं - lalitpur.nic.in पर मौजूद जानकारी के अनुसार, महाराजा सुम्मेर सिंह की धर्म पत्नी ललिता देवी के नाम पर जनपद का नाम ललितपुर रखा गया था। ऐसा मानते हैं कि महाराज सुम्मेर सिंह को तालाब में स्नान करने पर चर्मरोग से मुक्ति मिली और फिर उन्हीं के नाम पर तालाब का नाम सुम्मेरा तालाब पड़ा।

Rajghat Dam Project

राजघाट बांध परियोजना (Lalitpur, Uttar Pradesh)

ललितपुर को कब मिला जिले का दर्जा

ललितपुर को 1974 में जिले का दर्जा प्राप्त हुआ। ललितपुर उत्तर प्रदेश में एक जिला है, जो झांसी डिवीजन का एक हिस्सा है। ललितपुर मुख्य शहर और प्रशासनिक मुख्यालय है जिसका भौगोलिक क्षेत्र लगभग 5039 वर्ग मीटर है। यहां की जनसंख्या 2011 जनगणना के अनुसार 977,447 है।

ललितपुर की सीमा

ललितपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित एक हृदय के आकार का जिला है। यह जिला पूरी तरह से मध्य प्रदेश से घिरा हुआ है। जबकि पूर्वोत्तर दिशा की ओर से केवल उत्तर प्रदेश के झांसी मंडल से जुड़ा है।

ललितपुर के बारे में

ललितपुर में 764 गांव हैं। एक नगर पालिका परिषद है। 3 नगर पंचायत है और 15 पुलिस स्टेशन है। यहां की आधिकारिक साइट lalitpur.nic.in है।

ललितपुर किस नदी के किनारे हैं?

ललितपुर जिला एक पहाड़ी शहर बुंदेलखंड का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश का ललितपुर जिला मुख्य रूप से बेतवा (Betwa) नदी के किनारे है। जिसके कारण जिले का काफी हिस्सा जल में निहित है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article