एजुकेशन

GATE 2026 Registration: बड़ी खबर! बढ़ गई गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

GATE 2026 Registration Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने GATE 2026 के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। अगर आप भी इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने से चूक गए थे, तो आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से जानें ​अब क्या है रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि

Image

बढ़ गई गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि (image - gate2026.iitg.ac.in/)

GATE 2026 Registration IIT Guwahati Extention: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने GATE 2026 के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। अगर आप भी इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने से चूक गए थे, तो ये खबर आपके लिए है, जानें अब क्या है रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि? रजिस्ट्रेशन करने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत? बता दें, पंजीकरण के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।

GATE 2026 Registration Date

GATE 2026 के लिए पंजीकरण की तिथि 6 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है, इच्छुक उम्मीदवार gate2026.iitg.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

GATE 2026 Registration Fee

विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 9 अक्टूबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है।

कब होगी परीक्षा कब आएंगे परिणाम

GATE परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परिणाम 19 मार्च, 2025 को घोषित किए जाएंगे।

GATE 2026: आवश्यक दस्तावेज

आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

क. उम्मीदवार की तस्वीर

ख. उम्मीदवार के हस्ताक्षर

ग. वैध फोटो पहचान पत्र (आईडी) की स्कैन की गई प्रति

घ. श्रेणी (एससी/ एसटी) प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति, यदि लागू हो, पीडीएफ प्रारूप में

ङ. यूडीआईडी (अधिमान्य)/दिव्यांगजन प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति, यदि लागू हो, पीडीएफ प्रारूप में

च. डिस्लेक्सिक प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति, यदि लागू हो, पीडीएफ प्रारूप में

छ. प्रासंगिक अनुलग्नक Relevant Annexure(s), यदि लागू हो, पीडीएफ प्रारूप में

GATE 2026 Registration Link

गेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

1. आईआईटी गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध गेट 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।

4. पंजीकरण हो जाने के बाद, खाते में लॉगिन करें।

5. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

6. सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

7. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

महिला/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग* उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये (प्रति परीक्षा पत्र) और विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये (प्रति परीक्षा पत्र) है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार IIT GATE की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article