Gandhi Jayanti Essay, Nibandh: 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी 156वीं वर्षगांठ, लिखें महात्मा गांधी की जयंती पर 300 शब्दों का निबंध

Gandhi Jayanti Essay, Nibandh in Hindi Mahatma Gandhi Essay: इस वर्ष विश्वभर में गांधी जी की 156वीं जयंती सेलिब्रेट की जा रही है। यदि आपने भी गांधी जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है तो यहां हम आपके लिए गांधी जयंती पर सबसे सरल व दमदार निबंध और कोट्स लेकर (Gandhi Jayanti 2025) आए हैं।

Gandhi Jayanti Essay, Nibandh in Hindi 2025: 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाई जाती है। महात्मा गांधी ने ना केवल भारत को अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्त करवाया बल्कि कई सामाजिक कुरीतियों का अंत भी किया। सत्य व अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी का नाम इतिहास के पन्नों में सदा के लिए अमर है। वह भारत के महानतम स्वतंत्रता सेनानियों, नेता, दार्शनिक और समाज सुधारक में से एक थे। उन्होंने सामाजिक समानता और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई और गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए काम किया। पूरा विश्व गांधी जी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित करता है। इस वर्ष विश्वभर में गांधी जी की 156वीं जयंती सेलिब्रेट की जा रही है।

Gandhi Jayanti Essay, Nibandh in Hindi

Gandhi Jayanti Essay, Nibandh in Hindi

Gandhi Jayanti Speech In Hindi: गांधी जयंती निबंध

महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी और माता का नाम पुतलीबाई था। गांधी जयंती को भारतवर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए गांधी जयंती पर शानदार स्पीच, भाषण, निबंध और कोट्स लेकर आए हैं। इस तर आप अपना भाषण शुरू कर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना सकते हैं।

End of Feed