FMGE June 2026 Admit Card: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी, 28 जून को होगी परीक्षा

FMGE June 2026 Admit Card OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज ने FMGE जून 2026 सत्र का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इससे पहले 17 जून को बोर्ड ने एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी।

FMGE June 2026 Admit Card Released: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज ने FMGE जून 2026 सत्र का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे NBEMS की वेबसाइट पर लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 जून 2026 को कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित होगी। परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो ID साथ लाना जरूरी है। बिना इन दस्तावेजों के एंट्री नहीं मिलेगी। इससे पहले 17 जून को बोर्ड ने एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी, ताकि उम्मीदवार समय रहते ट्रैवल और रहने की व्यवस्था कर सकें।

FMGE June 2026 Admit Card

FMGE June 2026 Admit Card

एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, सेंटर का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें। अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत NBEMS से संपर्क करें।

End of Feed