क्या ऑनलाइन एग्जाम ही समाधान है? पेपर लीक रोकने के लिए अमेरिका, चीन और जापान में क्या मॉडल अपनाए जाते हैं

हाल ही में पेपर लीक के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी (NEET-UG) 2026 परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है। यही कारण है कि अधिकतर छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों का सवाल है कि क्या ऑनलाइन परीक्षा ही इस समस्या का सबसे बड़ा समाधान है या फिर दुनिया में ऐसे अन्य मॉडल भी मौजूद हैं जिनसे पेपर लीक को रोका जा सकता है। यहां आप अपने इन सभी सवालों का जवाब जान सकते हैं।

भारत देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। किसी भी परीक्षा का पेपर लीक होना केवल एक प्रशासनिक गलती नहीं मानी जाती बल्कि यह लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य और विश्वास पर सीधा असर डालता है। जब पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो छात्रों के मन में गुस्सा, डर, निराशा और असुरक्षा जैसी भावनाएं पैदा होती हैं। हाल ही में पेपर लीक के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी (NEET-UG) 2026 परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है। यही कारण है कि अधिकतर छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों का सवाल है कि क्या ऑनलाइन परीक्षा ही इस समस्या का सबसे बड़ा समाधान है या फिर दुनिया में ऐसे अन्य मॉडल भी मौजूद हैं जिनसे पेपर लीक को रोका जा सकता है। यहां आप अपने इन सभी सवालों का जवाब जान सकते हैं।

NEET, NEET Paper Leak

पेपर लीक रोकने के लिए दुनियाभर में क्या मॉडल अपनाए जाते हैं

क्या ऑनलाइन एग्जाम ही समाधान है

बता दें ऑनलाइन परीक्षा को आधुनिक और सुरक्षित विकल्प माना जाता है। वहीं कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रश्नपत्र डिजिटल रूप में होता है, इसलिए पारंपरिक तरीके से पेपर छापने, ट्रांसपोर्ट करने और सेंटर तक पहुंचाने की जरूरत कम हो जाती है। इससे प्रश्नपत्र लीक होने का खतरा काफी कम हो जाता है। ऑनलाइन एग्जाम में प्रश्नों को एक बड़े डिजिटल प्रश्न बैंक से चुना जाता है और हर छात्र को अलग क्रम में सवाल मिल सकते हैं। इससे नकल और पेपर लीक दोनों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। हालांकि केवल ऑनलाइन परीक्षा ही इसका समाधान मान लेना सही नहीं है, क्योंकि यदि किसी देश की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है, तो साइसबर हमलों या हैकिंग के जरिए सिस्टम को हैक भी किया जा सकता है या तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। यहां आप जान सकते हैं कि पेपर लीक को रोकने के लिए दुनियाभर में क्या विकल्प अपनाए जाते हैं।

End of Feed