एजुकेशन

Engineers Day Quotes, Speech 2025: कुछ इस तरह दें इंजीनियर्स डे स्पीच, होगी जमकर तारीफ

Engineers Day Quotes, Speech In Hindi 2025: हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया (Engineers Day Quotes) जाता है। इस दिन भारत के पहले इंजीनियर भारतरत्न मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। ऐसे में यहां हम आपके लिए इंजीनियर्स डे कोट्स, स्पीच, निबंध लेकर आए हैं।

Image

Engineers Day Quotes, Speech In Hindi 2025: कुछ इस तरह दें इंजीनियर्स डे पर भाषण

Engineers Day Quotes, Speech In Hindi 2025: भारत में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया (Engineers Day Quotes) जाता है। इस दिन भारत के महान भारतीय अभियंता भारतरत्न मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म (Engineers Day Quotes In Hindi) हुआ था। विश्वेश्वरय्या ने अपना पूरा जीवन देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया था। यही कारण है कि उनके जन्मदिवस को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया (Engineers Day Speech In Hindi) जाता है। विश्वेश्वरैया भारत के महान इंजीनियर्स में से एक थे। उन्होंने भारत को आधुनिक बनाने में अपना योगदान दिया था। कहा जाता है कि साल 1968 में पहली बार इंजीनियर्स डे मनाने की शुरुआत हुई। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाने लगा। भारतीय शिक्षा में इस दिन का विशेष महत्व है।

Engineers Day Quotes, Speech In Hindi 2025

मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1860 को मैसूर में हुआ था। उन्होंने देश में कई बांध के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनके जन्मदिवस के अवसर पर देशभर के शैक्षणिक स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक कार्यालयों में विशेष तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही इस दिन के महत्व के लिए स्पीच व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए इंजीनिर्स डे कोट्स, स्पीच, निबंध लेकर आए हैं।

Engineers Day Speech In Hindi

यदि आप भी इंजीनियिर्स डे पर स्पीच देने जा रहे हैं तो अपने भाषण की शुरुआत इंजीनियर्स पर शानदार कोट्स के साथ कर सकते हैं। यहां देखें इंजीनियर्स डे कोट्स

Engineer Day Quotes In Hindi

लगन से काम करो। मेहनत से जी न चुराओ। आराम कड़ी मेहनत के उपरान्त ही अच्छा लगता है।

विज्ञान मानवता के लिए एक सुंदर उपहार है हमें इसे विकृत नहीं करना चाहिए।

- M visvesvaraya

Engineer Day Quotes 2025

भारत का भविष्य उसके गांवों में निहित है।

किसी देश का औद्योगिक विकास मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों के विकास पर निर्भर करता है।

- M visvesvaraya

Engineer Day Quotes For Students

किसी राष्ट्र की प्रगति में पहला कदम उसके नागरिकों के चरित्र में सुधार करना है।

मन को दूसरों के कल्याण के बारे में सोचने के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।

Engineer Day Quotes For B.Tech Students

इंजीनियर केवल चीजों का निर्माण नहीं करते हैं, वे भविष्य का निर्माण करते हैं।

जो कभी ऊंचाई से नहीं डरा, जो घबराकर नीचे नहीं गिरा, जो हर मुश्किल से डटकर लड़ा, वहीं अंत में इंजीनियर बना।

Engineer Day Speech In Hindi 2025: इंजीनियर्स डे पर सबसे सरल व दमदार भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, उप प्रधानाचार्य जी, शिक्षकगण व मेरे प्रिय साथियों आप सभी को इंजीनियर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम सभी यहां इंजीनियर्स डे सेलिब्रेट करने के लिए एकत्रित हुए हैं। किसी भी देश की तरक्की में इंजीनियर्स का अहम योगदान होता है, क्योंकि इंजीनियर्स ही सड़क, इमारत और टेक्नोलॉजी के जरिए राष्ट्र निर्माण के नींव को मजबूत करते हैं। ध्यान रहे इंजीनियर्स डे पर अपनी स्पीच के दौरान मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया का जिक्र करना ना भूलें, बिना इसके आपकी स्पीच अधूरी मानी जाएगी।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article