एजुकेशन

NCERT को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, कोर्स/प्रोग्राम के साथ ले सकेंगे डिग्री

Education Ministry notifies NCERT as Deemed University: नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) को केंद्र सरकार ने एक बड़ा दर्जा देते हुए ‘डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी’ घोषित कर दिया है। Ministry of Education India ने यह निर्णय University Grants Commission की सिफारिश के आधार पर लिया है।

Image

image - (ncert.nic.in/)

Education Ministry notifies NCERT as Deemed University: नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) को केंद्र सरकार ने एक बड़ा दर्जा देते हुए ‘डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी’ घोषित कर दिया है। Ministry of Education India ने यह निर्णय University Grants Commission की सिफारिश के आधार पर लिया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, एनसीईआरटी को यूजीसी एक्ट, 1956 की धारा 3 के तहत एक विशेष श्रेणी में यह मान्यता प्रदान की गई है। मंत्रालय ने बताया कि एनसीईआरटी की ओर से ‘डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी’ का दर्जा प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन यूजीसी पोर्टल पर किया गया था। इस आवेदन में एनसीईआरटी के छह प्रमुख संस्थानों को शामिल किया गया था, जानें सभी के बारे में

ट्वीट कर दी आधिकारिक जानकारी

जानें छह प्रमुख संस्थानों के बारे में

  • Regional Institute of Education Ajmer (राजस्थान),
  • Regional Institute of Education Bhopal (मध्य प्रदेश),
  • Regional Institute of Education Bhubaneswar (ओडिशा),
  • Regional Institute of Education Mysore (कर्नाटक),
  • North East Regional Institute of Education Shillong (मेघालय)
  • Pandit Sunderlal Sharma Central Institute of Vocational Education (भोपाल) शामिल हैं।

यूजीसी की विशेषज्ञ समिति ने आवेदन का मूल्यांकन करने के बाद कुछ शर्तों के साथ ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ जारी करने की सिफारिश की थी। आयोग ने इन सिफारिशों को मंजूरी दी, जिसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने अंतिम निर्णय लेते हुए एनसीईआरटी को यह दर्जा प्रदान कर दिया।

इस फैसले से एनसीईआरटी (NCERT) को शैक्षणिक, अनुसंधान और पाठ्यक्रम विकास के क्षेत्र में और अधिक स्वायत्तता मिलेगी। साथ ही, यह संस्थान अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल कर सकेगा और शिक्षक प्रशिक्षण व शिक्षा सुधार के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। यह कदम देश की शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article