एजुकेशन

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में जल्द भरे जाएंगे टेक्नीशियन के 6,565 पद, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन

RRB Recruitment 2026 Technician Vacancy on 6565 Posts: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही टेक्नीशियन के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस भर्ती के तहत कुल 6,565 पदों को भरने की तैयारी की गई है, जो देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में निकाले जाएंगे।

Image

रेलवे में जल्द भरे जाएंगे टेक्नीशियन के 6,565 पद

RRB Recruitment 2026 Technician Vacancy on 6565 Posts: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही टेक्नीशियन के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस भर्ती के तहत कुल 6,565 पदों को भरने की तैयारी की गई है, जो देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में निकाले जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है। वहीं, कुछ पदों के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री भी मांगी जा सकती है। हालांकि अभी विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन की तारीखों का इंतजार है, लेकिन संभावना है कि जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। CBT परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। आयु सीमा सामान्यतः 18 से 30 या 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

कौन से पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पद शामिल हैं। अलग-अलग विभागों जैसे इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग और सिग्नल एंड टेलीकॉम (S&T) में ये भर्तियां की जाएंगी। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो रेलवे में तकनीकी पदों पर नौकरी करना चाहते हैं।

कितना होगा वेतन

वेतन की बात करें तो टेक्नीशियन ग्रेड-1 पद के लिए शुरुआती वेतन लगभग 29,200 रुपये प्रति माह और ग्रेड-3 के लिए 19,900 रुपये प्रति माह तय किया गया है। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपनी तैयारी अभी से तेज कर दें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article