DU Admission 2026 Admission Date: यदि आपने इस साल 12वीं की परीक्षा पास की है और देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में आगे की पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। दिल्ली विश्वविद्यालय जल्द ही रेगुलर अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की करने वाला है। एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल खोलने की तैयारी की जा रही है। यह पूरी प्रक्रिया एनटीए (NTA) द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 (CUET UG) के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद शुरू कर दी जाएगी। इसलिए छात्रों को इसके बारे में पहले से जानना जरूरी है।
DU Admission 2026 (Photo - AI)
बिना सीयूईटी स्कोर के मिलेगा दाखिला?
दिल्ली यूनिवर्सिटी के 91 कॉलेजों है, जिसकी करीब 70 हजार सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि रेगुलर कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए CUET UG 2026 का स्कोर होना अनिवार्य है। बिना सीयूईटी यूजी परीक्षा के स्कोर के कोई भी छात्र एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकता है। यानी जिस प्रकार पहले 12वीं के अंकों (कट-ऑफ) के आधार पर सीधे एडमिशन होता था, अब वैसी व्यवस्था नहीं है। किसी भी कॉलेज में प्रवेश केवल सीयूईटी यूजी के अंकों के आधार पर पूरा किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या है IIM का एग्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम, जानें कितनी है इसकी फीस
कब हुई थी सीयूईटी यूजी परीक्षा?
बता दें कि इस साल सीयूईटी परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच देश के 306 शहरों में किया गया था, जिसमें लगभग 15.6 लाख छात्रों ने भाग लिया था। हाल ही में, 22 जून को परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी की जा चुकी है, जिससे साफ है कि नतीजे बेहद जल्द घोषित होने वाले हैं। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत होगी और डीयू में एडमिशन शुरू हो जाएंगे।
30 जून तक आवेदन का मौका
छात्रों को बता दें कि डीयू में यूजी एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि फिलहाल 30 जून 2026 तय की गई है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए समय रहते अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें। ताकि एडमिशन के दौरान छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Assam HSLC Compartment Result 2026: जारी हुआ असम 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, वेबसाइट और SMS से ऐसे करें चेक
सीएसएएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और सीट आवंटन?
- रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले छात्रों को डीयू के आधिकारिक CSAS पोर्टल पर जाकर अपना नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- चॉइस फिलिंग: इसके बाद छात्रों को अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेजों का चयन करके एक प्राथमिकता सूची (Preference List) भरनी होगी। सीट अलॉटमेंट इसी सूची के आधार पर किया जाता है।
- सीट आवंटन: यूनिवर्सिटी अलग-अलग चरणों में काउंसलिंग की सीट आवंटन लिस्ट जारी करेगी। छात्र को जो भी सीट मिलेगी, उसे स्वीकार करना होगा।
- दस्तावेज सत्यापन: सीट कन्फर्म होने के बाद संबंधित कॉलेज में जाकर मूल दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा।
CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवेदन शुल्क?
- ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी आवेदन शुल्क 250 रुपये
- एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के आवेदकों को केवल 100 रुपये का शुल्क देना होगा।
