एजुकेशन

DRDO CEPTAM 2026: टियर 1 एग्जाम 23 मार्च को, drdo.gov.in पर मॉक टेस्ट लिंक हुआ एक्टिव

DRDO CEPTAM 2026: भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) CEPTAM-11 भर्ती 2026 के तहत टियर-1 परीक्षा की तैयारियां को अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस बीच अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है कि परीक्षा से पहले आधिकारिक मॉक टेस्ट लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है, जिससे उम्मीदवार अब ऑनलाइन प्रैक्टिस कर सकते हैं।

Image

DRDO CEPTAM 2026: 23 मार्च को एग्जाम

DRDO CEPTAM 2026: भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने CEPTAM-11 भर्ती 2026 के तहत टियर-1 परीक्षा की तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा से पहले आधिकारिक मॉक टेस्ट लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है, जिससे उम्मीदवार अब ऑनलाइन प्रैक्टिस कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, DRDO CEPTAM-11 टियर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 23 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (STA-B) और टेक्नीशियन-ए जैसे पदों के लिए आयोजित की जा रही है। DRDO की CEPTAM परीक्षा देश की प्रतिष्ठित तकनीकी भर्तियों में से एक मानी जाती है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं।

मॉक टेस्ट का लिंक जारी

विशेषज्ञों के अनुसार, मॉक टेस्ट देने से उम्मीदवारों को टाइम मैनेजमेंट, प्रश्नों को हल करने की रणनीति और ऑनलाइन परीक्षा के माहौल को समझने में काफी मदद मिलती है। इससे परीक्षा के दिन घबराहट कम होती है और प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। परीक्षा से पहले DRDO ने 16 मार्च 2026 को आधिकारिक मॉक टेस्ट लिंक जारी कर दिया है। इस मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यर्थी परीक्षा के पैटर्न, इंटरफेस और प्रश्नों के प्रकार को समझ सकते हैं। खास बात यह है कि यह मॉक टेस्ट बिल्कुल फ्री है और इसे बिना किसी लॉगिन के भी एक्सेस किया जा सकता है।

764 पदों पर होनी है भर्ती

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर अपडेट चेक करते रहें। साथ ही परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट जरूर दें, ताकि वास्तविक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 764 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिसमें टेक्निकल और सपोर्ट स्टाफ के पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में टियर-1 CBT के बाद टियर-2 परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे चरण शामिल होंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article