Delhi School Closed, School Closed in Delhi, Noida, Ghaziabad, Meerut Today Latest News: उत्तर भारत के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के चलते भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। देश की राजधानी नई दिल्ली में बाढ़ की स्थिति ने सबको परेशान कर दिया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली के कई निचले इलाकों में पानी भरने के बाद बुरा हाल है। भारी बरसात के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में 18 जुलाई तक के लिए स्कूल बंद कर दिए गए थे। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए स्कूल की छुट्टियां दोबारा बढ़ाए जाने की संभावना है।
चार दशकों का टूटा रिकॉर्ड
देश भर के विभिन्न हिस्सों में हो रही लगातार और भारी बारिश के चलते दिल्ली में पिछले चार दशकों में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। यमुना नदी के जल स्तर की बात करें तो ये अब कम हो रहा है। हालांकि अभी भी आसपास के बहुत से इलाकों में पानी भरा हुआ है। बीते दिनों में लगभग हर जगह ही स्कूल बंद कर दिए गए थे और ऑफिस में भी वर्क फ्रॉम होम का आदेश दिया गया था।
आने वाले दिनों में भी बारिश का अलर्ट
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी बारिश का अलर्ट है। ऐसे में दिल्ली के स्कूल कल बंद होंगे या नहीं यह अभी भी स्पष्ट नहीं है क्योंकि फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं जारी किया गया है।
स्कूलों से करें संपर्क
दिल्ली के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसी में प्रभावित क्षेत्रों का स्थानीय प्रशासन स्कूल बंद करने की घोषणा कर सकता है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वह संबंधित स्कूलों से संपर्क जरूर कर लें।
