28 January School Closed: दिल्ली-NCR में ओले के साथ तेज बारिश, जानें क्या कल स्कूल की छुट्टी है
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 27, 2026, 06:18 PM IST
Tomorrow School Holiday or not (kya kal school ki chhutti hai): मंगलवार 27 जनवरी को दिल्ली व आसपास के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था, जो कि सही साबित हुआ। नोएडा में दिन के 12 बजे के आसपास से बारिश शुरू हुई फिर रिमझिम बारिश बनी रही। शाम 5:30 बजे तक बारिश न केवल तेज हुई, बल्कि ओले भी गिरे। साफ है कि मौसम ने करवट ले ली है, ऐसे में यदि आप स्कूली छात्र हैं तो संभल कर रहें, क्योंकि बोर्ड सीजन और फाइनल एग्जाम का सीजन दहलीज पर है।
क्या कल स्कूल की छुट्टी है
Tomorrow School is opened or closed (kya kal school ki chhutti hai): मंगलवार 27 जनवरी को दिल्ली व आसपास के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था, जो कि सही साबित हुआ। नोएडा में दिन के 12 बजे के आसपास से बारिश शुरू हुई फिर रिमझिम बारिश बनी रही। शाम 5:30 बजे तक बारिश न केवल तेज हुई, बल्कि ओले भी गिरे। साफ है कि मौसम ने करवट ले ली है, ऐसे में यदि आप स्कूली छात्र हैं तो संभल कर रहें, क्योंकि बोर्ड सीजन और फाइनल एग्जाम का सीजन दहलीज पर है।
दिल्ली एनसीआर में आज 27 जनवरी को कई इलाकों में झमाझम बारिश के बाद लोगों को एक बार फिर ठंड बढ़ गई। ठिठुरन के बीच दिल्ली से सटे नोए़डा और गाजियाबाद में भी एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया। कई इलाकों में ओले गिरे, हालांकि ओले महज कुछ मिनट के लिए गिरे थे, लेकिन उस समय मंजर डरावना हो गया था।
स्कूली छात्रों पर मौसम का असर
शहर में तेज बारिश का दौर पहले से जारी है, ऐसे में एयरलाइंस को ट्रैवल एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। बारिश की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई, जिससे ठंड बढ़ गई, और इसका सारा असर सीधे स्कूली छात्रों पर पड़ता नजर आ सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का जो अनुमान लगाया था वो सच साबित हुआ, ऐसे में माता पिता लगातार इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि 'क्या कल स्कूल की छुट्टी है या नहीं'
28 जनवरी को यहां बंद रहेंगे स्कूल
तमिलनाडु के तिरुवरूर जिले के कुछ इलाकों में 28 जनवरी, 2026 को स्कूल बंद रहेंगे। यह लोकल छुट्टी भव्य कुंभाभिषेकम समारोह मनाने के लिए घोषित की गई है।
Tomorrow School Holiday or not
बता दें, दिल्ली-NCR में ओले के साथ तेज बारिश होने के बाद खबर लिखे जाने तक स्कूल में छुट्टी को लेकर आधिकारिक सर्कुलर नहीं आया है, लेकिन यहां लगातार इस तरह के अपडेट पर नजर रखी जा रही है। स्कूल बंद से जुड़ी खबर आते ही इस पेज पर अपडेट दिया जाएगा।