Delhi EWS Admission 2026: दूसरी लॉटरी के नतीजे की तारीख, वेरिफिकेशन की प्रक्रिया और ताजा अपडेट

Delhi EWS Admission 2026: DoE ने 2026–27 के लिए EWS, DG और CWSN एडमिशन की पहली कंप्यूटरीकृत लॉटरी के नतीजे जब से जारी किए हैं, तब से अभिभावक और छात्र दूसरी मेरिट लिस्ट (Second Draw) का इंतजार कर रहे हैं।

Delhi School Admission 2026: Directorate of Education Delhi (DoE) ने 6 अप्रैल 2026 को शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए EWS, DG और CWSN एडमिशन की पहली कंप्यूटरीकृत लॉटरी के नतीजे जारी किए थे। (Delhi EWS Admission 2026) इसके बाद अब अभिभावक और छात्र दूसरी मेरिट लिस्ट (Second Draw) का इंतजार कर रहे हैं। इन रिजल्ट को edudel.nic.in पर जारी किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट यहां से देखें

Delhi EWS Admission 2026 - दिल्ली EWS दाखिला 2026

Delhi EWS Second Merit List 2026

फिलहाल DoE ने दूसरी सूची की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मौजूदा एडमिशन शेड्यूल के आधार पर कहा जा सकता है कि 22 अप्रैल 2026 के बाद दूसरा ड्रॉ जारी होने की संभावना है। इसका कारण यह है कि दूसरा ड्रॉ केवल उन सीटों के आधार पर तैयार होता है जो पहले चरण में खाली रह जाती हैं।

End of Feed