एजुकेशन

Current Affairs Today: देखें 7 मार्च 2025 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स, चेक करें कितनों के आते हैं आपको जवाब

Current Affairs Today Quiz 07 March 2025: करेंट अफेयर्स एक ऐसा विषय है जिसे पढ़ना सभी को पसंद है, भले कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहा हो, तब भी लोग इस विषय को पढ़कर अपने ज्ञान को अपडेट करते हैं।

Image

डेली करंट अफेयर्स क्विज

Current Affairs Today Quiz 07 March 2025: देखें आज का करेंट अफेयर्स क्विज, चेक करें आपको कितन सवालों का जवाब पता है। जाहिर है करेंट अफेयर्स एक ऐसा विषय है जिसे पढ़ना सभी को पसंद है, भले कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहा हो, तब भी लोग इस विषय को पढ़कर अपने ज्ञान को अपडेट करते हैं। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की टीम लेकर आई है 'डेली करंट अफेयर्स क्विज' के तहत 7 मार्च के 10 जरूरी सवाल जवाब जिनके बारे में सभी को पता होना चाहिए।

1. PM मोदी ने किस राज्य में विंटर टूरिज्म प्रोग्राम में हिस्सा लिया?

Ans. उत्तराखंड

2. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम क्या है?

Ans. 'तेजी से कार्रवाई करें' (Accelerate Action), बता दें हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की है?

Ans. उत्तर प्रदेश

4. भारत के किस मिशन ने हालिया निष्कर्षों के आधार पर 'चंद्रमा की सतह के नीचे, विशेष रूप से ध्रुवों पर बर्फ की संभावित उपस्थिति' का पता किया

Ans. चंद्रयान-3 मिशन

5. हाल ही में किस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की?

Ans. स्टीव स्मिथ

6. भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा का उद्घाटन कहां किया गया?

Ans. कोलकाता

7. राष्ट्रीय बागवानी मेला 2025 की थीम क्या है?

Ans. Nutrition, Empowerment, and Livelihood (पोषण, सशक्तिकरण और आजीविका)

8. विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) 2025 कहां आयोजित किया गया?

Ans. नई दिल्ली

9. हाल ही में 'विविधता का अमृत महोत्सव' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किसने किया?

Ans. द्रौपदी मुर्मू

10. किस राज्य में गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई?

Ans. उत्तराखंड

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article