एजुकेशन

CUSAT CAT 2026 के लिए शुरू हो गए रजिस्ट्रेशन admissions.cusat.ac.in से करें अप्लाई

CUSAT CAT 2026 Registration: कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने CUSAT CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस admissions.cusat.ac.in पर शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पंजीकरण के लिए डायरेक्ट लिंक खबर से देखें

Image

CUSAT CAT 2026 के लिए शुरू हो गए रजिस्ट्रेशन

CUSAT CAT 2026 Registration: कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने CUSAT CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CUSAT की ऑफिशियल वेबसाइट admissions.cusat.ac.in से आवेदन कर सकते हैं। बता दें, खबर में पंजीकरण के लिए डाययरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

CUSAT CAT 2026 Registration Date

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 27 जनवरी, 2026 को शुरू हो गया था। UG, PG कोर्स के लिए रजिस्टर करने की आखिरी तारीख 5 मार्च, 2026 है। MTech के लिए रजिस्टर करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल, 2026 और MBA के लिए 30 अप्रैल, 2026 है।

CUSAT CAT 2026 Registration कैसे करें

एडमिशन टेस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

CUSAT की ऑफिशियल वेबसाइट admissions.cusat.ac.in पर जाएं।

1. होम पेज पर दिए गए CUSAT CAT 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

2. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा।

3. पूरा होने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।

4. अकाउंट में लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

5. एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें।

6. सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

7. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

CUSAT CAT 2026 Registration Fees

एप्लीकेशन फीस दो टेस्ट कोड के लिए 1500 रुपये है, जबकि केरल SC (KSC)/ केरल ST (KST) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम दो टेस्ट कोड के लिए 700 रुपये है। हर अतिरिक्त टेस्ट कोड के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 500 रुपये और KSC/KST उम्मीदवारों को 250 रुपये का पेमेंट करना होगा। कई M.Tech. और MBA प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को ऊपर बताई गई एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करना होगा और किसी भी अतिरिक्त टेस्ट फीस का पेमेंट करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इन प्रोग्राम के लिए कोई CAT नहीं है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article