एजुकेशन

Current Affairs Today: देखें 9 मार्च के टॉप 10 करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब, एग्जाम की तैयारी में मिलेगी मदद

Current Affairs Today: अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आपको सामान्य ज्ञान की जानकारी होना बेहद जरूरी है। करंट अफेयर्स के सवाल परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू में भी पूछे जाते हैं। इसके लिए रोजाना न्यूज़पेपर के साथ ही प्रतियोगी मैगजीन भी पढ़ना जरूरी है।

Image

Current Affairs Today

Current Affairs Today: अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आपको सामान्य ज्ञान की जानकारी होना बेहद जरूरी है। करंट अफेयर्स के सवाल परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू में भी पूछे जाते हैं। इसके लिए रोजाना न्यूज़पेपर के साथ ही प्रतियोगी मैगजीन भी पढ़ना जरूरी है। साथ ही भारत के भूगोल, इतिहास, अर्थव्यवस्था आदि पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। ‌ऐसे में आज हम आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करंट अफेयर्स के टॉप 10 सवाल और उनके जवाब बताएंगे।

1. अरुणाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी योजनाओं और सेवाओं के कुशल वितरण के लिए किस प्रकार का डेटाबेस बनाने का प्रस्ताव दिया है?

उत्तर: परिवार-केंद्रित नागरिक डेटाबेस

2. महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किस सम्मेलन का उद्घाटन किया है?

उत्तर: नारी शक्ति से विकसित भारत

3. केंद्र सरकार ने हाल ही में 'प्रोजेक्ट लायन' के लिए कितने करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है?

उत्तर: 2900 करोड़ रुपये

4. भारत और बांग्लादेश के बीच हाल ही में संयुक्त नदी आयोग की 86वीं बैठक कहां आयोजित की गई?

उत्तर: कोलकाता

5. हाल ही में चीन ने अपने रक्षा बजट में कितने प्रतिशत की वृद्धि की है?

उत्तर: 7.2%

6. 'जन औषधि दिवस' प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?

उत्तर: 7 मार्च

7: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में किस कार्यक्रम में हिस्सा लिया है?

उत्तर: विंटर टूरिज्म प्रोग्राम

8. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर किस कंपनी ने 'इंश्योरिंग हीरोज' अभियान शुरू किया है?

उत्तर: गूगल पे

9. क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि कितने प्रतिशत रहने की संभावना है?

उत्तर: 6.5%

10: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश ने 'मानद ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' से सम्मानित किया है?

उत्तर: बारबाडोस

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article