कब खत्म होगा CUET UG Result 2026 का इंतजार? इस समय जारी हो सकता है स्कोरकार्ड

एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। इसके बाद से छात्रों में CUET UG Result 2026 इंतजार बढ़ गया है। जल्द ही cuet.nta.nic.in नतीजों की घोषणा की जा सकती है।

CUET UG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर की हाल ही में जारी की गई है। अब, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बेसब्री से अपन परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए द्वारा भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 के रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार घोषित होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार cuet.nta.nic.in से अपने नतीजे चेक कर पाएंगे और सीयूईटी यूजी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी और कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर पाएंगे।

CUET UG Result 2026

CUET UG Result 2026

कब जारी होगा सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026

सीयूईटी यूजी परीक्षा के संपन्न होने और फाइनल आंसर की जारी करने के बाद अब माना जा रहा है कि एजेंसी द्वारा छात्रों के नतीजों की घोषणा इस महीने यानी जून के अंतिम सप्ताह में की जा सकती है। एनटीए द्वारा छात्रों के स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

End of Feed