एजुकेशन

CUET UG Result 2024 Date: नोट करें! इस दिन जारी होगा सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

CUET UG Result 2024 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही आंसर की जारी करने वाला है। वहीं रिजल्ट जून के अंत में घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (CUET UG Result) कर सकेंगे।

Image

CUET UG Result 2024 Date: यहां देखें सीयूईटी यूजी का रिजल्ट

CUET UG Result 2024 Date: 12वीं के बाद ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कयास लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते प्रोविजनल आंसर की जारी की जा (CUET UG Result) सकती है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय (CUET UG Result 2024 Date) दिया जाएगा। आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। यहां आप सीयूईटी यूजी रिजल्ट की डेट जान सकते हैं।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सीयूईटी यूजी 2024 का रिजल्ट 30 जून को जारी किया जाएगा। नतीजे का ऐलान होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल साइट पर exam.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

CUET UG Result 2024 Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

इस बार सीयूईटी यूजी की परीक्षाएं 15 मई, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को आयोजित की गई थी। एग्जाम देखभर के कुल 379 शहरों और विदेश के कुल 26 केंद्रों पर निर्धारित था। परीक्षा के लिए करीब 15 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब रिजल्ट जारी होने जा रहा है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकेंगे।

How To Check CUET UG Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट

  • exam.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET UG Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेश नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्कोर कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET UG Result 2024: सीयूईटी रिजल्ट के बाद कैसे मिलेगा एडमिशन

स्टूडेंट्स का सवाल है कि सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी होने के बाद, कॉलेज में दाखिला कैसे होगा। बता दें सीयूईटी यूजी रिजल्ट की घोषणा के साथ विश्वविद्यालय आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। अभ्यर्थी सीयूईटी स्कोर के आधार पर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद यूनिवर्सिटी कॉलेजवार कटऑफ लिस्ट जारी करेगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article