CUET UG 2026: परीक्षा में छूटे छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, 6-7 जून को एक-एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

CUET UG Exam 2026 : 30 मई यानी आज देशभर के अलग-अलग सेंटर्स में शुरू हुई लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सकी थी। CUET UG के छूटे छात्रों को 6-7 जून को दूसरा मौका मिलेगा। दोनों दिन एक एक शिफ्ट में परीक्षा होनी है।

CUET UG 2026 : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) परीक्षा 30 मई यानी आज देशभर के अलग-अलग सेंटर्स में शुरू हुई लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया कि परीक्षा के संचालन से जुड़ी कंपनी TCS की तरफ से टेक्निकल इश्यू की सूचना दी गई, जिसके चलते कुछ केंद्रों पर परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। अब कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम की नई तारीख और शिफ्ट्स की जानकारी दी गई है।

CUET UG

CUET UG

कब होगी परीक्षा ?

बता दें कि अब CUET-UG के छूटे छात्रों को 6-7 जून को दूसरा मौका दिया जाएगा। दोनों दिन एक-एक शिफ्ट में परीक्षा होनी है। देश में पहले से ही मेडिकल परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में एनटीए मामले में एनटीए पर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और अब एजेंसी फिर से विवादों में घिर गई। हालांकि अब छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एक बार फिर अच्छे से रिवीजन कर लें।

End of Feed