CUET UG Score Calculator: सीयूईटी यूजी स्कोर कैसे निकालें, रॉ मार्क्स, पर्सेंटाइल स्कोर और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स को ऐसे समझें

CUET UG Score Calculator: सीयूईटी यूजी के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र स्कोरकार्ड में दिए रॉ मार्क्स, पर्सेंटाइल और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स को देख परेशान है कि किस आधार पर एडमिशन होग। आइए आपको विस्तार में इस बारे में समझाएं।

CUET UG Score Calculator: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही देश के विभिन्न यूनिवर्सिटी में एडमिशन की रेस शुरू हो गई है। सीयूईटी परीक्षा में शामिल छात्रों ने जब अपना रिजल्ट देखा होगा तो उन्हें स्कोरकार्ड पर कई तरह के मार्क्स देखने को मिले होंगे। इसमें रॉ मार्क्स , पर्सेंटाइल स्कोर और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स शामिल है। ऐसे में इन्हें देखकर उलझन में पड़ना बहुत सामान्य बात है। हो भी क्यों न स्कोरकार्ड एक परीक्षा एक और अंक के प्रकार तीन। इन तीन स्कोर को देखते ही छात्रों के मन में सवाल आता है कि उनका अंतिम स्कोर क्या है और उन्हें कॉलेज में एडमिशन किस आधार पर मिलेगा। आइए आपकी इस दुविधा को गायब करें और बताएं कि सीयूईटी यूजी स्कोर कैलकुलेट (How to calculate your CUET UG Score) कैसे किया जाता है।

CUET UG Score Calculator

कैसे करें सीयूईटी यूजी स्कोर कैलकुलेट (Photo - AI)

रॉ मार्क्स क्या होते हैं?

सबसे पहले तो जानते हैं कि रॉ मार्क्स है क्या? इसका मतलब है आपके द्वारा परीक्षा में हासिल किए गए वास्तविक या मूल अंक। जो सीयूईटी की मार्किंग स्कीम के अनुसार होते हैं।

End of Feed