CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा हर साल यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) परीक्षा का आयोजन किया जाता है। ठीक उसी प्रकार से मई में भी सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए 'एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप भी इस साल आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आइए आपको परीक्षा को लेकर मार्किंग स्कीम और परीक्षा शेड्यूल के बारे में विस्तार से बताएं।
सीयूईटी यूजी परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग है?
CUET UG 2026 की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया है। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को उसकी मार्किंग स्कीम को समझना बेहद जरूरी है। बता दें कि परीक्षा में हर सही उत्तर पर छात्रों को 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा। इसका अर्थ यह है कि यदि छात्रों के 10 सही उत्तर होते हैं तो उन्हें 50 अंक दिए जाएंगे, लेकिन अगर उसके बाद 9 प्रश्नों के उत्तर गलत होते हैं तो प्रत्येक प्रश्न के अनुसार कुल 9 अंक काटे जाएंगे और छात्रों को 41 अंक मिलेगे। बता दें कि जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए गए हैं छात्रों को न ही उनमें अंक मिलेंगे न ही अंक काटे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग होने के कारण ही छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह केवल उन्हीं प्रश्नों के उत्तर दें, जिसके बारे में वह जानते हैं।
परीक्षा का शेड्यूल और मोड
NTA द्वारा CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में देश-विदेशों के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों ने जिस विषये के लिए आवेदन किया है उसकी परीक्षा डेट पर तय समय से 1 घंटे पहले पहुंचने का प्रयास करें। साथ ही परीक्षा एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी कार्ड ध्यान से अपने पास रखें।
