एजुकेशन

CUET UG 2024: जारी हुआ सीयूईटी यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

CUET UG 2024: एनटीए ने सीयूईटी यूजी री- एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीयूईटी यूजी री-एग्जाम एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CUET UG Admit Card 2024

CUET UG Re Exam Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी यूजी री-एग्जाम (CUET UG Re Exam 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आंसर-की और परीक्षा के खिलाफ शिकायत करने वाले 1000 से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। CUET UG परीक्षा मूल रूप से पेन और पेपर व सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी, लेकिन री-एग्जाम केवल सीबीटी मोड में ही होगा। अभ्यर्थी एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in से सीयूईटी यूजी री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CUET UG Re Exam 2024 Date: किस तारीख को होगा री-एग्जाम

सीयूईटी यूजी एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की 7 जुलाई को जारी की गई थी। आंसर की में पाई गई कई विसंगतियों के बाद कुछ अभ्यर्थियों के ल‍िए 19 जुलाई को दोबारा परीक्षा आयोज‍ित करने का फैसला ल‍िया गया है। ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download CUET UG Admit Card 2024

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार

एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15 मई से 29 मई 2024 तक देश और विदेश के 379 शहरों में किया गया था। इस परीक्षा में लगभग 13.48 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एनटीए ने रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article