The National Testing Agency (NTA) Common University Entrance Test (CUET) UG 2023 Admit Card जारी कर दिया गया है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे अब यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड के साथ साथ एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी गई है।
सीयूईटी यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023
9 से 11 जून की परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 9 से 11 जून को होने वाली परीक्षाओं के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2023 एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। आवेदक जो इन तारीखों पर सीयूईटी यूजी 2023 के लिए उपस्थित होंगे, वे अब अपनी सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2023 और सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2023 सीधे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2023: कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं cuet.samarth.ac.in
- होमपेज पर Release of Admit Card for CUET (UG) - 2023 examination scheduled on 09, 10, and 11 June 2023 – reg. Published on 07/06/2023 लिंक पर टैप करें।
- सीयूईटी यूजी लॉगिन क्रेडेंशियल भरें और फिर सबमिट पर टैप करें
- अपना सीयूईटी एडमिट कार्ड यूजी डाउनलोड करें और भविष्य के इसकी एक हार्डकॉपी रख लें।
सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
सीयूईटी (यूजी) 2023 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, जो 180 मिनट तक चलेगी। इसमें तीन खंड होते हैं, अर्थात् भाषा I, भाषा II और सामान्य ज्ञान और तार्किक तर्क। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कुछ अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने का मौका मिलता है। NTA द्वारा CUET (UG) 2023 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
एनटीए ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "कुछ ऐसे शहर हैं जहां पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या बहुत बड़ी है, इसलिए सीयूईटी (यूजी) - 2023 परीक्षा को 11 जून 2023 से आगे कुछ और दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है।" आगे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आगे आवेदकों से कहा है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। “इन तिथियों के लिए निर्धारित उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में उल्लिखित विषयों के लिए उपस्थित होंगे।
