CUET PG Result 2026 Today: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के नतीजे आज 24 अप्रैल को जारी होने वाले हैं। बता दें, NTA ने पहले ही CUET PG Result 2026 Date and Time की घोषणा कर दी थी, जिसके अनुसार नतीजे 24 को जारी किए जाने हैं।CUET PG 2026 Result "शाम लगभग 5 बजे" घोषित होने की संभावना है। (CUET PG 2026 Result) नतीजा जारी होने के बाद, जो उम्मीदवार पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना फाइनल स्कोरकार्ड exams.nta.ac.in/CUET-PG पर या NTA की वेबसाइट nta.ac.in पर देख सकेंगे।
CUET PG 2026 Result को फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि, CUET (PG) - 2026 का नतीजा/NTA स्कोर घोषित होने के बाद आंसर-की के संबंध में किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।
सभी टेस्ट पेपर्स के मल्टीपल-चॉइस सवालों का मूल्यांकन फाइनल आंसर-की का उपयोग करके किया जाएगा, और किसी उम्मीदवार द्वारा प्राप्त रॉ (वास्तविक) अंकों पर CUET (PG) - 2026 के नतीजों की गणना के लिए आगे विचार किया जाएगा।
CUET PG Result 2026 Scorecard कैसे देखें
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट - exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर दिखाई देने वाले ‘CUET PG 2026 Result’ लिंक पर टैप करें।
Step 3: लॉगिन पेज पर रोल नंबर, जन्म तिथि आदि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल भरें और सबमिट दबाएं।
Step 4: CUET PG Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Step 5: इन नतीजों को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
CUET PG Result 2026 Website
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि किसी भी उम्मीदवार को कोई स्कोरकार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CUET PG 2026 के लिए अपने स्कोरकार्ड वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ से डाउनलोड करें। CUET PG 2026 का NTA स्कोर केवल शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए मान्य होगा।
