एजुकेशन

CTET Result 2026 Kab Aayega: सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट जल्द, ctet.nic.in पर कर सकेंगे चेक

CTET Paper 1, Paper 2 Result 2026 Kab Aayega, Sarkari Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन जल्द ही सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर (CTET Paper 1 Result 2026) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (CTET Paper 2 Result) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

CTET Paper 1, Paper 2 Result 2026: यहां देखें कब जारी होगा सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट

CTET Paper 1, Paper 2 Result 2026 Kab Aayega, Sarkari Result 2026: सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CTET Paper 1 Result 2026) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा (CTET Paper 2 Result 2026) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। सीटीईटी पेपर 1 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाने के लिए पात्र माने जाएंगे। जबकि पेपर 2 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए योग्य होंगे।

CTET Paper 1, Paper 2 Result 2026: कब हुई थी सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा

बता दें सीटीईटी फरवरी 2026 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की गई थी। 1 मार्च को बिहार के दो परीक्षा केंद्रों पर सीटीईटी परीक्षा आयोजित की गई थी। अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इन दोनों केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। ये दो केंद्र वैशाली (हाजीपुर) (125016 - सेंट जॉन अकादमी, बासमती नगर) और 125014 - लक्ष्य इंटरनेशनल अकादमी) थे। वहीं परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और ओएमआर शीट 12 मार्च को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 15 मार्च तक का समय दिया गया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

CTET Paper 1, Paper 2 Result 2026: इस वेबसाइट से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • ctet.nic.in
  • web.umang.gov.in
  • digilocker.gov.in

CTET Paper 1, Paper 2 Result 2026: इस वेबसाइट से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले CTET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करे
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेश नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में आ जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

CTET Paper 1 Result 2026

सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। साथ ही सीबीएसई के ट्विटर अकाउंट पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई अपडेट आते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article