CBSE CTET Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET 2026 के रिजल्ट की जल्द घोषणा की जाएगी। सीटेट 2026 परीक्षा (CTET 2026 Exam) में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई द्वारा जल्द ही उम्मीदवारों के इस इंतजार को खत्म किया जाएगा और आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट का ऐलान होने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से चेक कर पाएंगे।
कब हुई CTET 2026 Exam?
सीटेट 2026 परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 7 और 8 मार्च को किया गया था। परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद 12 मार्च को सीबीएसई द्वारा इसकी प्रोविजनल आंसर की जारी की गई और आपत्ति की प्रक्रिया शुरू हुई। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों ने आधिकारिक वेबसाइट पर 15 मार्च तक खुली ऑब्जेक्शन विंडों से आपत्ति प्रक्रिया पूरी की।
कब आएगा सीटेट 2026 का रिजल्ट
बता दें कि परीक्षा को हुए 20 दिन होने को आ गए हैं। अब किसी भी समय CBSE CTET 2026 रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। लेकिन यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रिजल्ट अब किसी भी समय जारी किया जा सकता है। इसलिए परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।
कैसे करें CBSE CTET 2026 Result चेक
सीबीएसई सीटेट 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए CTET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
अब, नए खुले पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
अब, आपके स्क्रीन पर आपका सीटेट रिजल्ट आ जाएगा।
उम्मीदवार इसका पीडीएफ बनाकर डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें। आगे उन्हें इसकी आवश्यकता होगी।
