एजुकेशन

CTET Notification 2024 (OUT) : जारी हुआ सीटीईटी दिसंबर नोटिफिकेशन, आज से करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

CTET December Notification 2024: सीटीईटी दिसंबर का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अभ्यथी सीटीईटी दिसंबर 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर आज से अप्लाई कर सकते हैं।

Image

CTET Notification 2024

CTET December Notification 2024: सीटीईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) - दिसंबर का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी सीटीईटी दिसंबर 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर आज यानी 17 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

CTET December Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो सीटीईटी पेपर 1 में चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2 मैथ्स और एनवायरमेंटल स्टडीज से 150 अंक के 150 सवाल होंगे। जबकि, पेपर 2 में चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2 के अलावा मैथ्स / साइंस / सोशल साइंस से 150 अंक के 150 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा।

How to Apply for CTET December 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

CTET December Online Form 2024: कितना देना होगा शुल्क

सीटीईटी के किसी एक पेपर के लिए जनरल/ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 500 और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article