
CTET 2022 Exam Date: सीटीईटी की डेट और एडमिट कार्ड को लेकर लेटेस्ट अपडेट, ऐसा होगा पेपर का फॉर्मेट
CTET Exam Date 2022, Admit Card, Sarkari Result: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) दिसंबर 2022 की बहुप्रतीक्षित डेट को लेकर घोषणा करने जा रहा है। शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर, 2022 से जनवरी, 2023 तक देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है।सभी CTET 2022 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर कड़ी नजर रखें। साथ ही, सीटीईटी 2022 के एडमिट कार्ड परीक्षा की डेट्स की घोषणा के तुरंत बाद जारी किए जाएंगे। अगर सीबीएसई परीक्षा स्टेशनरी आइटम की बात करें तो इसमें पाठ्य सामग्री (प्रिंटिड या लिखित), कागज के टुकड़े की अनुमति नहीं है। इसके अलावा जेमेट्री या पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, स्केल, राइटिंग पैड, इरेज़र, लॉग टेबल, कार्डबोर्ड आदि ले जा सकते हैं।