जानें किस दिन जारी होगी सीटेट परीक्षा तिथि, जनवरी में होगी परीक्षा
जानें किस दिन जारी होगी सीटेट परीक्षा तिथि, जनवरी में होगी परीक्षा
BSEB Bihar Board Exam 2023: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, जानें कब तक आएगा एडमिट कार्ड
सीटीईटी एग्जाम में सवालों हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट समय निर्धारित होता है। अगर सीटेट परीक्षा के समय की बात करें तो 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन जारी किया जाएगा। सीटीईटी एग्जाम में गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग प्रावधान नहीं रखा गया हैं। इसके अलावा रिजल्ट को घोषित करते समय नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू हो जाती है।
सीटीईटी दिसंबर एग्जाम 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी में होना है। हालांकि, बोर्ड ने अब तक परीक्षा को लेकर सटीक डेट घोषित नहीं की है।
Sarkari Naukri Result 2022 LIVE Updates
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो भी बंद हो गई है और ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा डेट भी जल्द जारी की जाएगी। सीटीईटी एग्जाम कक्षा 1 से 5वीं तक और कक्षा 6 से 8वीं तक टीचर पदों की भर्ती को लेकर आयोजित होती है। परीक्षा के अंदर सफल उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती को लेकर योग्यता हासिल करते हैं। यहां पर आप सीटीईटी एग्जाम से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स को चेक कर सकते हैं।
