एजुकेशन

CSIR UGC NET RESULT 2023: इस तारीख के बाद जारी होगा सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम

CSIR UGC NET RESULT 2023 Date: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी होने की तैयारी लगभग हो गई है। 2,19,146 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षार्थी यहां से रिजल्ट की अनुमानित तिथि देख सकते हैं।

Image

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम

CSIR UGC NET December RESULT 2023 Date: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इस परीक्षा का आयोजन 2,19,146 उम्मीदवारों के लिए किया गया था। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी csirnet.nta.ac.in से अपना स्कोर देख व डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार यहां से रिजल्ट की अनुमानित तिथि देख सकते हैं।

एनटीए ने सीएसआईआर नेट 2023 परीक्षा (CSIR NET 2023 Exam) आयोजित की और परीक्षा की आंसर की (CSIR NET 2023 Answer Key) 6 जनवरी, 2024 को जारी की गई। आपत्ति विंडो आज, 8 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट - csirnet.nta.ac.in पर बंद हो जाएगी। उम्मीदवार रात 11.50 बजे से पहले आवेदन कर लें।

सीबीटी मोड में हुआ था CSIR UGC NET का आयोजन

CSIR NET 2023 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 26, 27 और 28 दिसंबर 2023 को देश भर के 176 शहरों में स्थित 356 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

उम्मीदवारों को आपत्ति करने के लिए गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क देना होगा, जो कि 200 रुपये प्रति सवाल है।

एक बार उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियां प्राप्त होने के बाद, इसे विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा सत्यापित किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर की में जरूरी बदलाव करके इसे दोबारा से जारी किया जाएगा, जो कि फाइनल आंसर की होगी।

सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की दिसंबर 2023: आपत्ति कैसे उठाएं

  • आधिकारिक वेबसाइट-csirnet.nta.ac.in पर जाएं
  • आंसर की आपत्ति लिंक पर क्लिक करें
  • अपना आवेदन क्रमांक जन्मतिथि दर्ज करें
  • डैशबोर्ड पर पहुंचें और आंसर की डाउनलोड करें
  • आपत्ति उठाएं (यदि आवश्यक हो) और शुल्क का भुगतान करें।

सीएसआईआर नेट परिणामों पर नवीनतम अपडेट के लिए, आधिकारिक वेबसाइट देखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article