एजुकेशन

CM योगी ने किया मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण, जानें कब तक हो पाएगा शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के मॉडल का भी अवलोकन किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Image

Maa Shakumbhari University

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के मॉडल का भी अवलोकन किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान एडमिन ब्लॉक, लाइब्रेरी ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल ब्लॉक, ब्वॉयज हॉस्टल ब्लॉक, वीसी रेजिडेन्स, फैसिलिटी सेण्टर, कैन्टीन, विद्युत सब-स्टेशन, पुलिस चौकी, हेल्थ सेन्टर, बाउन्ड्री वॉल इत्यादि के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं उनकी बेहतर शिक्षा के प्रति संवेदनशील है। उच्च शिक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के उन्नयन में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर बेहतर योगदान देगा। ऐसे में निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

CM Yogi in Maa Shakumbhari University

CM Yogi in Maa Shakumbhari University

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सम्बन्धित फर्म विश्वविद्यालय के एडमिन ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, वीसी हाउस, बाउण्ड्री वॉल, सड़क व सीवर सहित समस्त वाह्य कार्यों का निर्माण प्राथमिकता के साथ पूर्ण करे। अतिरिक्त मैनपावर लगाकर निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाए। धन की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में प्रगति नहीं आने पर जिलाधिकारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article