CJP Protest: कहीं स्कूल बंद तो कहीं ऑनलाइन क्लासेस, दिल्ली के कई स्कूलों में एग्जाम की तारीखें बदली

Delhi School Closed, Online Classes News: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट राजधानी दिल्ली में देखने को मिला है। कई जगहों पर सुरक्षा चिंताओं व मेट्रो सेवाओं में रुकावट के चलते स्कूल बंद का आदेश दे दिया गया है तो कई जगहों पर ऑनलाइन क्लासेस की घोषणा की गई है। यहां आप लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।

Delhi School Closed, Online Classes News: जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा चिंताओं और मेट्रो सेवाओं में रुकावट के कारण दिल्ली के कई स्कूलों और कॉलेजों ने क्लासेस ऑनलाइन कर दी हैं, पैरेंट-टीचर मीटिंग का समय बदल दिया है और 10 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाओं को टाल दिया है। इसके अलावा पितृ विसर्जन के चलते उत्तर प्रदेश के कई स्कूलों में आज अवकाश की घोषणा की गई है।

Delhi School Closed, Online Classes News_

CJP Protest: कहीं स्कूल बंद तो कहीं ऑनलाइन क्लासेस

बता दें सरदार पटेल विद्यालय ने अभिभावकों को सूचित किया है कि नई दिल्ली इलाके में बड़े पैमाने पर बैरिकेडिंग और छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताओं के कारण शनिवार को कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों की क्लास ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा स्कूल ने शुक्रवार को छात्रों के लिए 'स्टे-बैक' सुविधा (स्कूल के बाद रुकने की सुविधा) भी बंद कर दी है। शनिवार को होने वाले 'एक्टिविटी वीक' के उद्घाटन को भी टाल दिया गया है और इसकी नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

End of Feed