एजुकेशन

CISF Raising Day 2023: 10 की जगह 12 को मनाया जाएगा CISF डे, जानें इतिहास, महत्व व इसे कैसे मनाया जाता है?

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 10, 2023, 08:33 AM IST

Central Industrial Security Force 12 मार्च को CISF Raising Day 2023 मना रहा है, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को इस दिन के बारे में बेसिक जानकारी होना चाहिए, क्योंकि किसी भी परीक्षा में इससे संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं।

Image

CISF डे

CISF Raising Day 2023 हर साल 10 मार्च, 2023 को मनाता है, इस बार लेकिन 12 मार्च को मनाया जाएगा, यह दिवस हैदराबाद में मनाया जाएगा। यह पहली बार है कि सीआईएसएफ स्थापना दिवस राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के बाहर मनाया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, CISF Raising Day 2023 के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे। CISF स्थापना दिवस 2023 तिथि, विषय, इतिहास और महत्व के बारे में यहां से पढ़ें।

What is CISF - सबसे पहले जानें क्या है CISF?

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भारत में पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है। इसकी मुख्य जिम्मेदारी विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करना होता है।

CISF की स्थापना

CISF की स्थापना भारत की संसद के अधिनियम के तहत 10 मार्च, 1969 को की गई थी। इस दिन के बाद से हर साल 10 मार्च को CISF स्थापना दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस बार 10 मार्च को CISF Raising Day नहीं मनाया जा रहा है। इस साल तारीख में बदलावा किया गया है,

CISF की हिस्ट्री

CISF की जब शुरुआत हुई तब इसमें सिर्फ तीन बटालियन और 2,800 कर्मी थे। लेकिन अब रिपार्ट के अनुसार, CISF में 1,65,000 से अधिक कर्मी अपनी सेवा दे रहे हैं, और यह देश के सबसे बड़े सुरक्षा बलों में से एक बन गया है।

CISF डे क्यों मनाया जाता है?

CISF स्थापना दिवस देश के लिए सिर्फ सीआईएसएफ के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण दिन है। CISF डे इसलिए मनाया जाता है ताकि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के प्रयासों और योगदान को याद किया जा सके। इस बार 54वां CISF स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article