CISCE ने शुरू की ICSE और ISC परीक्षा की रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया, स्कूलों के लिए जारी हुआ शेड्यूल

CISCE ने वर्ष 2027 और 2028 की परीक्षाओं से जुड़ी पंजीकरण और एंट्री कंफर्मेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब स्कूलों को तय समय सीमा के भीतर छात्रों का विवरण सत्यापित करने और नए छात्रों का पंजीकरण पूरा करना होगा।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। परिषद ने वर्ष 2027 और 2028 की परीक्षाओं से जुड़ी पंजीकरण और एंट्री कंफर्मेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब देशभर के संबद्ध स्कूलों को तय समय सीमा के भीतर छात्रों का विवरण सत्यापित करने और नए छात्रों का पंजीकरण पूरा करना होगा। पूरी प्रक्रिया केवल CISCE के CAREERS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जाएगी। परिषद ने सभी स्कूलों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि आगे चलकर छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

CISCE

CISCE ने शुरू की ICSE और ISC परीक्षा की रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया

ICSE और ISC 2027 के लिए एंट्री कंफर्मेशन शुरू

End of Feed