CHSE Odisha 12th Supplementary Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा (CHSE) द्वारा आयोजित की गई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री और इंप्रूवमेंट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करने के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक क सकते हैं और जारी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
CHSE Odisha 12th Supplementary Result 2026 (Photo - AI)
कब हुई थी ओडिशा सप्लीमेंट्री परीक्षा
ओडिशा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री और इंप्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई और 4 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में वह छात्र शामिल हुए थे जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हुए थे या फिर वह पास थे लेकिन अंकों में सुधार चाहते थे। इन छात्रों के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NVS Class 6 Admission 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पास, जानें एग्जाम डेट और पात्रता नियम
कहां चेक करें रिजल्ट
परीक्षा में शामिल हुए छात्र orissaresults.nic.in के अलावा chseodisha.nic.in, results.odisha.gov.in वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा नतीजे प्राप्त करने के लिए वह एसएमएस और DigiLocker एप्लिकेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
एसएमएस से कैसे करें रिजल्ट चेक
1. छात्र अपने मोबाइल फोन के इनबॉक्स में जाएं।
2. क्रिएट न्यू मैसेज पर क्लिक करें।
3. अब उसमें RESULT FOR 12 <रोल नंबर> टाइप करें।
4. इस मैसेज को 56263 पर भेजें
5. कुछ ही मिनट में आपको परीक्षा के परिणाम मिल जाएंगे।
कैसे डाउनलोड करें सीएचएसई ओडिशा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट?
स्टेप 1 - रिजल्ट और ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए Odisha Board 12th Supplementary Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब, नए खुले पेज पर रोल नंबर और जन्मतिथि क साथ कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - आपकी स्क्रीन पर आपके परीक्षा परिणाम आ जाएंगे।
स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NITTT Exam 2026 Guidelines: 31 जुलाई से शुरू हो रही है एनआईटीटीटी परीक्षा, घर बैठे टेस्ट देने से पहले जान लें जरूरी दिशा-निर्देश
कहां से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
छात्रों को बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी मार्कशीट एक डिजिटल प्रोविजनल मार्कशीट है। छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल द्वारा प्रदान की जाएगी। अब रिजल्ट जारी हो गए हैं, तो जल्द ही स्कूल से छात्र अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर पाएंगे। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने टीचर, प्रिंसिपल या स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।
