Chhath Puja School Holiday 2025 In UP, Bihar: दिवाली के बाद महापर्व छठ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार में इस पावन पर्व का विशेष (Chhath Puja School Holiday 2025) महत्व है। नहाए खाए के साथ शुरू होने वाला यह पर्व डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ (Chhath Puja School Holiday) समाप्त होता है। इस बार छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगी। 25 अक्टूबर को नहाय खाय, 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के स्कूलों में दिवाली और छठ पूजा की छुट्टी कब से कब तक है।
Chhath Puja School Holiday 2025: यूपी, बिहार के स्कूलों में कब से कब तक है छठ पूजा की छुट्टी
Chhath Puja School Holiday In Bihar: बिहार के स्कूलों में दिवाली और छठ की छुट्टी
बता दें बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने यहां स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। यहां 20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। ऐसे में अब स्कूल 30 अक्टूबर 2025 को खुलेंगे। यहां दिवाली और छठ पूजा की लंबी छुट्टियां हैं।
Chhath Puja School Holiday In UP: यूपी के स्कूलों में दिवाली और छठ पूजा की छुट्टी
यूपी की बात करें तो उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक दिवाली की छुट्टियां हैं। यह छुट्टियां सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों के लिए हैं। वहीं छठ पूजा के छुट्टी की बात करें तो यहां 25 से 28 अक्टूबर तक छुट्टी घोषत की जा सकती है। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई अधिसूचना जारी नहीं किया गया है।
Chhath Puja School Holiday In Rajasthan: राजस्थान के स्कूलों में दिवाली और छठ पूजा की छुट्टी
राजस्थान के स्कूलों की बात करें तो यहां 13 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक दिवाली की छुट्टियां हैं। ऐसे में यहां कुल 12 दिन स्कूल बंद रहेंगे। ध्यान रहे शिक्षा विभाग का यह आदेश राज्य के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।
Chhath Puja School Holiday In Haryana: हरियाणा के स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां
हरियाणा की बात करें तो यहां भी 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक दिवाली की छुट्टी है। यहां भी 5 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल में संपर्क करें।
