एजुकेशन

School Closed Today: चेन्नई में बंद या फिर खुले रहेंगे स्कूल? जानें दिल्ली-नोएडा का अपडेट

School Closed or Open today: भारी बारिश के चलते एहतियाती उपायों के तहत 18 नवंबर, 2025 को स्कूल बंद रहने की उम्मीद है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए स्कूल अधिकारियों के संपर्क में रहें। Delhi School closed news. School Holiday today, 18 November school closed.

School Closed News

School Closed News

School Closed Today: दक्षिण भारतीय तमिलनाडु और चेन्नई में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते 17 नवंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए थे। अधिकारियों ने चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और दक्षिणी तमिलनाडु (Chennai School closed or open) जिलों जैसे अन्य जिलों में सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त संस्थानों को बंद करने की भी घोषणा की गई थी। मगर अब बारिश जारी रहने के कारण, अभिभावक और छात्रों के मन में एक सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या मंगलवार (18 नवंबर) को भी स्कूल बंद रहेंगे। आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगा, विरुधुनगर, तेनकासी और थेनी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

18 नवंबर को स्कूल बंद हैं या खुले? (18 November school closed or open)

भारी बारिश के चलते एहतियाती उपायों के तहत 18 नवंबर, 2025 (18 November school closed news) को स्कूल बंद रहने की उम्मीद है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए स्कूल अधिकारियों के संपर्क में रहें।

तमिलनाडु में स्कूल बंद या खुले? (Tamilnadu school closed today)

बाते चलें कि तमिलनाडु सरकार ने सभी जिला प्रशासनों को भारी बारिश के चलते अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। (Tamilnadu school closed) सरकार ने जानकारी दी कि श्रीलंका तट के पास एक ऊपरी वायु चक्रवात सक्रिय है और ऐसे में निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। अगले चार दिनों तक उत्तर पूर्वी और तटूय इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव दलों को तुरंत ही तैनात किया जाएगा।

चेन्नई में स्कूल बंद हैं या खुले? Chennai School closed today

चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जैसे जिलों में भारी बारिश और पानी के भरने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और दक्षिणी तमिलनाडु में बारिश कम होने के खास संकेत ना दिखने पर छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं। हाला्ंकि आधिकारिक घोषणा इस संबंध में आनी बाकी है।

तमिलनाडु जिलेवार छुट्टी की संभावना – 18 नवंबर 2025 (Tamilnadu School Holiday)

चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टु, मायिलाडुथुरै, नागपट्टिनम, तिरुवरूर और कराईकल सहित कई जिलों में 100–150 मिमी तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में स्कूलों के बंद रहने की संभावना है। हालांकि छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे इस बारे में स्कूल से संपर्क करें।

इस बीच, कन्याकुमारी, विरुधुनगर, तेनकासी, रामनाथपुरम, शिवगंगई, मदुरै, डिंडीगुल, थूथुकुड़ी, थेनी, तंजावुर, कोयंबटूर, नीलगिरि, करूर, अरियालुर, पेरम्बलूर, विलुप्पुरम, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, पुड्डुचेरी, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर जैसे क्षेत्रों में 50–100 मिमी तक मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इन जिलों में भी स्कूल बंद होने की संभावना ज्यादा है।

दिल्ली-एनसीआर: खुले रहेंगे स्कूल (Delhi School Closed)

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और गाज़ियाबाद में 18 नवंबर 2025 को स्कूल खुले रहेंगे। किसी भी तरह की बारिश की चेतावनी, प्रदूषण अलर्ट या आधिकारिक बंदी का आदेश नहीं है। कक्षाएं, परीक्षाएं और नियमित समय-सारणी सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

भारतीय मौसम विभाग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगा, विरुधुनगर, तेनकासी और थेनी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश और जलभराव को देखते हुए, अधिकारी एहतियात के तौर पर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा सकते हैं।

पूरे हफ्ते के लिए मौसम का पूर्वानुमान (imd alert)

18 नवंबर: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। दोपहर या शाम को अचानक बारिश होने की संभावना है।

19 नवंबर: हल्की, छिटपुट बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। दिन कुल मिलाकर शांत रहने की उम्मीद है।

20 नवंबर: हल्की बूंदाबांदी या रुक-रुक कर बारिश के साथ लगातार बादल छाए रहेंगे; कोई बड़ी बाधा की उम्मीद नहीं है।

21 नवंबर: बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में भारी बारिश होगी, जिससे बाहरी गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।

22 नवंबर: दिन भर रुक-रुक कर भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम ठंडा और नम रहेगा।

23 नवंबर: बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में मध्यम बारिश के साथ हल्की नमी भी रहेगी।

देश के अन्य हिस्सों में स्कूल नियमित रूप से चल रहे हैं क्योंकि कहीं और प्रतिकूल मौसम की सूचना नहीं मिली है।

दिल्ली में प्रदूषण से हाल बेहाल- स्कूल बंद या खुले? Delhi School closed

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में प्रदूषण की स्थिति (Delhi pollution level) काफी गंभीर है। ऐसे में हालातों को देखते हुए दिल्ली में स्कूलों को बंद रखने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं है। मगर स्कूलों में बच्चे 5वीं तक हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कर रहे हैं। पेरेंट्स के लिए आदेश है कि वे चाहे तो अपने बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं या फिर ऑनलाइन मोड में घर पर ही पढ़ा सकते हैं। स्कूली बच्चों के लिए एन-95 मास्क लगाना जरूरी है।

(24 November School closed)

नवंबर के अन्य दिनों की छुट्टियों की बता करें तो 24 नवंबर को देशभर में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस को बड़े ही सम्मान के साथ मनाया जाता है। ऐसे में कई राज्यों में इस मौके को सार्वजनिक अवकाश के तौर पर घोषित किया गया है। यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा उत्तराखंड सरकार ने भी इस दिन को सार्वजनिक अवकाश के तौर पर घोषित किया है।

लेटेस्ट न्यूज

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट Author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article