एजुकेशन

Chandra Grahan GK Quiz: चंद्र ग्रहण कब, क्यों और कैसे लगता है, जानें 7 बड़े सवालों के जवाब

Chandra Grahan GK Quiz In Hindi: कल यानी होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा (Chandra Grahan GK Quiz) रहा है। ऐसे मे यहां हम आपके लिए चंद्र ग्रहण पर जीके क्विज लेकर आए हैं, जिसमें आप चंद्र ग्रहण से संबंधित सभी सवालों के जवाब जान सकते हैं।

Image

Chandra Grahan GK Quiz In Hindi: चंद्र ग्रहण कब, क्यों और कैसे लगता है

Chandra Grahan GK Quiz In Hindi: जीके क्विज 2025 में एक बार फिर आपका (Chandra Grahan GK Quiz) स्वागत है। कल यानी 14 मार्च 2025 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ग्रहण एक खगोलीय (GK Quiz In Hindi) घटना है। सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी चांद और सूर्य के बीच में यानी एक सीध में आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। यहां हम आपके लिए चंद्र ग्रहण पर जनरल नॉलेज के कुछ सवाल लेकर आए हैं।

Chandra Grahan GK Quiz

प्रश्न: चंद्र ग्रहण कैसे लगता है?

उत्तर: सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी चांद और सूर्य के बीच में यानी एक सीध में आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है।

प्रश्न: चंद्र ग्रहण कितने प्रकार का होता है?

उत्तर: चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है। यहां आप जान सकते हैं।

  1. पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse): जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है।
  2. आंशिक चंद्र ग्रहण (Partial Lunar Eclipse): जब चंद्रमा का कुछ हिस्सा पृथ्वी की छाया में आता है।
  3. उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse): जब चंद्रमा केवल पृथ्वी की हल्की छाया (पेनुम्ब्रा) में आता है। इस दौरान चंद्रमा की चमक में थोड़ी कमी आती है।

प्रश्न: Blood Moon कब होता है?

उत्तर: ब्लड मून उस स्थिति को कहा जाता है जब चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग लाल हो जाता है।

प्रश्न: साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

उत्तर: साल का पहला चंद्र ग्रहण कल यानी 14 मार्च 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और समापन दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर होगा। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा।

प्रश्न: साल का पहला चंद्र ग्रहण कहां दिखेगा?

उत्तर: यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर और पूर्वी एशिया आदि जगहों पर देखने को मिलेगा।

प्रश्न: चंद्र ग्रहण के समय में क्या करना चाहिए?

उत्तर: ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए और विशेष रूप से चंद्रमा के बीज मंत्र 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः' का जाप करना चाहिए।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article