एजुकेशन

NEET PG: चंडीगढ़ नीट पीजी का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, देखें जरूरी तारीखें

Chandigarh NEET PG Counselling: चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (GMCH) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) काउंसलिंग 2025 का पूरा शेड्यूल और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी कर दिया है।

Chandigarh NEET PG Counselling

Chandigarh NEET PG Counselling: चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (GMCH) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) काउंसलिंग 2025 का पूरा शेड्यूल और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य छात्र वेबसाइट पर जाकर और रजिस्ट्रेशन की फॉर्मेलिटीज पूरी करके NEET PG Counselling के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

तीन साल के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम या कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस GMCH की ऑफिशियल वेबसाइट gmch.gov.in पर शुरू किया गया है। लेकिन अप्लाई से पहले इस बात का ध्यान रहे कि छात्रों को कंपलसरी रोटेटरी इंटर्नशिप 31 जुलाई, 2025 को या उससे पहले पूरी करनी होगी।

Chandigarh NEET PG Counselling Fees

जनरल, इकोनॉमिकली वीकर सेक्शंस (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कैटेगरी के आवेदकों को 2,000 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी। अनुसूचित जाति (SC), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD), और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1,000 रुपये है। एलिजिबल होने के लिए, उम्मीदवारों को 31 जुलाई, 2025 को या उससे पहले अपनी अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप संतोषजनक ढंग से पूरी करनी होगी।

Chandigarh NEET PG Counselling: Imp Date

छात्रों को इन जरूरी तारीखों को चेक करना चाहिए और दी गई डेडलाइन के अंदर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

विवरण डिटेल्स
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें 10 नवंबर (शाम 5 बजे तक)
एकेडमिक क्लास शुरू होने की तारीख 8 दिसंबर, 2025
योग्य उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट (सीट अलॉटमेंट) 15 नवंबर, 2025
डॉक्यूमेंट्स में कमी वाले उम्मीदवारों की लिस्ट 11 और 12 नवंबर
पेंडिंग सर्टिफिकेट जमा करें 13 नवंबर
Chandigarh NEET PG Counselling: How to Apply

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1: काउंसलिंग प्रोसेस के लिए रजिस्टर करने के लिए छात्रों को GMCH, चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट gmch.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: होमपेज पर NEET PG Counselling 2025 – रजिस्ट्रेशन का एक लिंक मिलेगा।

स्टेप 3: इसके बाद, NEET PG रोल नंबर, पर्सनल जानकारी और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जैसी जरूरी डिटेल्स भरें।

स्टेप 4: सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स बताए गए फॉर्मेट के अनुसार अपलोड करें और फिर ऑनलाइन पेमेंट करें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करें और स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।

ज्यादा लेटेस्ट अपडेट के लिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (GMCH) की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें।

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह Author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article