Chandigarh JBT Teacher Admit Card 2024: जारी हुआ चंडीगढ़ जेबीटी व प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

Chandigarh JBT Teacher Admit Card 2024 Released: चंडीगढ़ जेबीटी टीचर के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने जूनियर बेसिक ट्रेनिंग टीचर और प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Chandigarh JBT Teacher Admit Card 2024 Released: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने जूनियर बेसिक ट्रेनिंग टीचर (JBT) और प्राइमरी टीचर (Primary Teacher) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (Chandigarh JBT Teacher Admit Card) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (Chandigarh Primary Teacher Admit Card) सकते हैं। इस बार चंडीगढ़ जेबीटी की परीक्षाएं 28 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर बेसिक ट्रेनिंग टीचर व प्राइमरी टीचर के कुल 396 रिक्तियों पर भर्ती जाएगी।

Chandigarh JBT Teacher Admit Card 2024 Released

Chandigarh JBT Teacher Admit Card 2024: डाउनलोड करें चंडीगढ़ जेबीटी टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

Chandigarh JBT Teacher Admit Card: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन

  1. अनारक्षित वर्ग (General Category) - 179
  2. ओबीसी (OBC) - 94
  3. अनुसूचित जाति (SC) - 84
  4. ईडब्ल्यूएस (EWS) - 39

How To Download Chandigarh JBT Teacher Admit Card: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले chdeducation.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Chandigarh JBT Teacher Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

Chandigarh JBT Teacher Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

चंडीगढ़ जेबीटी टीचर के पदों पर अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। बिना इसके अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि आपके प्रवेश पत्र में नाम रजिस्ट्रेशन नंबर या फोटोग्राफ में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो मेल कर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।

Chandigarh JBT Teacher Selection Process : यहां देखें चयन प्रक्रिया

यहां जेबीटी टीचर व प्राइमरी टीचर के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट के जरिए किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल ढ़ाई घंटे का समय दिया जाएगा, जिसमें कुल 150 सवाल हल करने होंगे। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्तांक अंक के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed