CET Result 2026 Date, MHT CET 1st Attempt Result Date: महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल जल्द ही एमएचटी सीईटी 2026 के पहले अटेम्प्ट का परिणाम जारी करने (CET Result 2026) वाला है। परिणाम पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए अलग-अलग घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक (MHT CET 1st Attempt Result) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
CET Result 2026 Date: यहां देखें कब जारी होगा महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा का रिजल्ट
बता दें इस वर्ष, एमएचटी सीईटी परीक्षा पहली बार दो प्रयासों में आयोजित की गई थी। अधिकारियों ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि दोनों प्रयासों में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उनके सर्वश्रेष्ठ स्कोर के आधार पर माना जाएगा। एमएचटी सीईटी 2026 स्कोरकार्ड में विषयवार और समग्र प्रतिशत स्कोर शामिल होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: जारी हुआ एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड
MHT CET 1st Attempt Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MHT CET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CET Result 2026 Date: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidates Name)
- माता पिता का नाम (Parents Name)
- एप्लीकेशन नंबर (Application Number)
- सब्जेक्ट ग्रुप (Subject Group)
- कैटेगिरी (Category)
- सब्जेक्ट वाइज पर्सेंटाइल स्कोर (Subject-wise Percentile Score)
- ओवरऑल पर्सेंटाइल (Overall Percentile)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 8 जून की परीक्षा के लिए जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड
CET Result 2026: कब हुई थी परीक्षा
महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा (MHT CET) 2026 में दो सत्रों में आयोजित की गई थी। पहला सत्र अप्रैल में और दूसरा सत्र मई में हुआ था। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, PCB ग्रुप की परीक्षा 21 से 26 अप्रैल और 10 से 11 मई तक चली थी, जबकि PCM ग्रुप की परीक्षाएं 12 से 21 मई (16-17 मई को छोड़कर) तक निर्धारित थी।
