एजुकेशन

CCSU BBA BCA Admission 2024: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने 6 जिलों में बीबीए-बीसीए कोर्स में रजिस्ट्रेशन पर लगाया रोक, जानें क्या है वजह

Chaudhary Charan Singh University Admission 2024: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने मेरठ मंडल के 6 जिलों में बीबीए और बीसीए कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दिया है। CCSU) के कैंपस और संबद्ध रखने वाले कॉलेजों को मिलाकर कुल बीबीए और बीसीए कोर्स में 37000 से ज्यादा सीटें हैं। AICTE से अनुमोदन पत्र मिलने के बाद इन सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।

Image

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी

Chaudhary Charan Singh University Admission 2024: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीबीए और बीसीए कोर्स में एडमिशन (CCSU BBA BCA Admission 2024) को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी किया है। दरअसल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने मेरठ मंडल के 6 जिलों में बीबीए और बीसीए कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दिया है। इन दोनों ही कोर्स के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन यानी AICTE के दायरे में आने के चलते यह फैसला लिया गया है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ को BCA और BBA कोर्स चलाने के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन यानी AICTE के नियमों का पालन करना होगा। AICTE के अनुमोदन मिलने के बाद ही बीसीए और बीबीए कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। तब तक छात्रों को एडमिशन के लिए इंतजार करना होगा।

CCSU BBA BCA Admission पर रोक की वजह

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (CCSU) का कहना है कि ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन यानी AICTE के दायरे में आने के बाद कई कॉलेज बंद हो सकते हैं। कई जहगों पर शिक्षक, बिल्डिंग और असुविधाओं के बीच कॉलेज चला रहे हैं। AICTE के नियमों के तहत कई मानकों को पूरा करना होगा इसलिए कई कॉलेज बंद भी हो सकते हैं।

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी एडमिशन समन्वयक प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह के अनुसार, AICTE से अनुमोदन पत्र लाने वाले कॉलेजों में ही रजिस्ट्रेशन खुलेंगे। रजिस्ट्रेशन खुलने की जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दी जाएंगी। फिलहाल के लिए मेरठ मंडल के अंतर्गत आने वाले 6 जिलों में दाखिले की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।

CCSU BBA BCA Seats: 37000 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (CCSU) के कैंपस और संबद्ध रखने वाले कॉलेजों को मिलाकर कुल बीबीए और बीसीए कोर्स में 37000 से ज्यादा सीटें हैं। AICTE से अनुमोदन पत्र मिलने के बाद इन सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) के लिए 19 हजार और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) के लिए 17 हजार सीटों पर एडमिशन होते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article