CBSE two-exam System 2026: सीबीएसई में फेल होने पर क्या करें, इस तरीके से बचा सकते हैं पूरा साल

CBSE Exam Rule: सीबीएसई परीक्षा में अच्छे मार्क्स ना आने पर घबराने या फिर परेशान होने की जरूरत नहीं है। चलिये बात करते हैं टू बोर्ड एग्जाम रूल की और कैसे छात्र अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं...

CBSE two Board Scheme : अकसर बोर्ड परीक्षा का नाम सुनते ही बच्चों के मन में डर बैठ जाता है। लेकिन अब वो दौर नहीं रहा जब बच्चों का रिपोर्ट कार्ड या फिर उस साल की पूरी मेहनत इस बात पर निर्भर करती हो कि रिजल्ट कैसा रहा? क्योंकि अब उनके पास ऑप्शन हैं। नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों का तनाव कम करने के लिए ये फैसला लिया गया है। ये फैसला सीबीएसई ने लिया है कि साल में दो बार अब परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है। ऐसे में जिन छात्रों के मन में ये सवाल घूम रहा है कि अगर वे कम नंबर लेकर आएं या फिर फेल हो गए तो क्या होगा। ऐसे ही छात्रों के लिए सीबीएसई की एक स्कीम है- टू बोर्ड स्कीम। चलिये बात करते हैं इस नियम के तहत कैसे बच्चे दोबारा पेपर दे सकते हैं और कितने विषयों में वे अपने नंबर्स को सुधार सकते हैं। क्या इसके लिए कुछ शर्ते हैं?

क्या है Two Exam Rule ? (cbse exam rule)

कई बार ऐसा हो जाता है कि छात्र पहली बार में या तो अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं या फिर तबीयत बिगड़ने की वजह से एग्जाम की वैसी तैयारी नहीं कर पाते जैसी कि उन्होंने सोचा हुआ था। तो ऐसे में घबराने या फिर परेशान होने की जरूरत नहीं है। सीबीएसई के नए नियम के मुताबिक बोर्ड परीक्षाएं दो बार करवाई जाती हैं। ऐसे में जो छात्र अपने पहली परीक्षा के नंबर्स से संतुष्ट नहीं हैं वे एग्जाम दोबारा दे सकते हैं। एक बार छात्रों का पेपर खराब हुए तो इसका ये मतलब नहीं है कि पूरा साल ही खराब हो गया। बल्कि छात्र दूसरी परीक्षा देकर ्अपने नंबर्स सुधार सकते हैं और पूरा साल बचा सकते हैं।

End of Feed