एजुकेशन

CBSE 10th Result 2026 Updates: 5 साल में कैसा रहा सीबीएसई 10वीं का पास प्रतिशत, जानें किन किन डेट्स को जारी हुआ रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026 (How to check Pass Percentage): पिछले साल की तुलना में 2026 में 10वीं परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। रिजल्ट के इस दौर जानते हैं बीते 5 साल का पास प्रतिशत कितना था और कब-कब रिजल्ट जारी हुआ।

Image

CBSE 10th Result 2026: बीते 5 साल का पास प्रतिशत

CBSE 10th Result 2026 (How to check Pass Percentage): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन कर लिया गया है। इस साल दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा 35 लाख से अधिक छात्रों द्वारा दी गई थी। इसमें देश भर के करीब 25 लाख छात्रों ने 10वीं यानी हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा दी थी। बता दें कि इस साल बोर्ड परीक्षा के कई नियमों में बदलाव किया गया, जिसमें से एक नियम साल में 10वीं कक्षा के लिए दो बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन करना भी है। सीबीएसई 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट के इंतजार के बीच आइए नजर डालते हैं बीते सालों में कैसा था सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट और कब-कब हुआ था जारी।

कितने केंद्रों में आयोजित हुई थी सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा?

सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन इस साल 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच देश के 8 हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों में किया गया था, जिसमें करीब 25 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं अगर पिछले साल यानी 2025 की बात करें तो 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उस साल 23.71 लाख छात्र शामिल हुए थे। उनका पास प्रतिशत 93.66% रहा था।

CBSE 10th Result Last Year Trends: बीते 5 सालों में कैसा था सीबीएसई 10वीं रिजल्ट

वर्षपास प्रतिशत
2025 93.66%
202493.60%
2023 93.12%
2022 94.40%
2021 99.04%

2025 में कैसा था सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

2025 में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच किया गया था। उस साथ हाई स्कूल के रिजल्ट की घोषणा 13 मई को जारी किया गया था। उस साथ का पास प्रतिशत 93.66% था। लड़कियों का पास प्रतिशत 95 और लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा था।

CBSE 10th Result 2026: कब-कब जारी हुआ था सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

202513 मई
202413 मई
202312 मई
202222 जुलाई (कोरोना की वजह से देरी)
20213 अगस्त
Also Read: CBSE 10th Results 2026 LIVE: क्या आज जारी होगा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट? cbseresults.nic.in और digilocker से करें चेक

इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट छात्र नीचे दी गई तीनों वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

  1. results.cbse.nic.in
  2. cbseresults.nic.in
  3. cbse.gov.in

इन तीनों वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड की आई दर्ज करनी होगी। उसके बाद आप अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article